CHAPTERWISE NCERT NOTES CLASS 7 CHAPTER 4 FOR UPSC
राजनीति शास्त्र (POLITY)
कक्षा 7 (CLASS 7)
अध्याय 4 (CHAPTER 4)
लड़कियों या लड़कों के रूप में बड़े होना
हमारे समाज में लड़के या लड़की के रूप में बड़े होने का अलग ही अनुभव है| किसी का लड़का या लड़की होना उसकी एक महत्वपूर्ण पहचान है उसकी अस्मिता है| हमारा समाज हमें सिखाता है कि लड़के और लड़कियों का व्यवहार कैसे अलग होता है उनका कैसा व्यवहार समाज में स्वीकार है|
लड़कियां लड़कियों के लिए नजरिया एक सा नहीं होता| बच्चों के मन में तैयार आज की पृष्ठभूमि भविष्य में उनकी स्त्री या पुरुष बनने पर उस भूमिका के निर्वाह में मददगार साबित होती है |आज की पृष्ठभूमि उनके भविष्य के व्यवहार के लिए उत्तरदाई होती है | प्रायः अधिकतर समाज में लड़को , लड़कियों की भूमिका भिन्न-भिन्न होती है| उनके प्रति समाज की अपेक्षाएं अलग-अलग होती हैं |
हमारे समाज में महिलाओं को कम महत्व दिया जाता है |उनके द्वारा किए गए कार्य को पुरुषों द्वारा किए गए कार्य के सामने तुच्छ माना जाता है |यहां तक कि बचपन में लड़कों और लड़कियों को खेलने हेतु खिलौने भी भिन्न दिए जाते हैं |उदाहरण के लिए लड़कों को खेलने के लिए कार् दी जाती है तथा लड़कियों को गुड़िया|
इन्हीं सब सामाजिक धारणाओं के माध्यम से बचपन से लड़कों और लड़कियों को यह बताने का प्रयास किया जाता है कि उनका भविष्य स्त्री और पुरुष के रूप में किस प्रकार भिन्न होगा| प्रतिदिन यह समाज बच्चों को यह सिखाता है कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए, लड़कियों को धीमी आवाज में बात करना चाहिए | यह अवधारणा आगे चलकर उनके व्यवसाय चुनने में भी असर डालती है|
हमारे समाज में घरेलू महिलाओं के कार्य को अधिक महत्व नहीं दिया जाता है | ऐसा माना जाता है उनके कार्य को नगण्य माना जाता है |ऐसा माना जाता है देखभाल संबंधी कार्य ,परिवार का ध्यान रखना ,विशेषकर बच्चों , बुजुर्गों और बीमारों का यह कार्य उनके स्वभाविक कार्य है |
वास्तव घर कार्य में अनेक कार्य सम्मिलित रहते हैं |कुछ कार्यों में शारीरिक श्रम लगता है जैसे --ग्रामीण क्षेत्रों में दूर से पानी लाना, जंगलों में जाकर ईंधन हेतु लकड़ियां लाना, कपड़े साफ करना इत्यादि |घरेलू कार्य में लंबा समय लगता है |
वास्तव में यदि हम स्त्रियों द्वारा किए जाने वाले घर के और बाहर के कामों को जोड़े तो यह पता चलता है कि कुल मिलाकर स्त्रियां पुरुषों से अधिक कार्य करती हैं|
महिलाएं पुरुषों के समानता की बात तो हमारा संविधान भी करता है |हमारे संविधान में कहा गया है कि लिंगभेद नहीं होगा, परंतु वास्तविकता में अभी भी यह हमारे समाज में व्याप्त है |सरकार इसके कारण और निदान खोजने के दिशा में अनेक प्रयास कर रही है, बहुत जल्द हमारे समाज से असमानता को खत्म कर दिया जाएगा और ऐसे समाज की स्थापना होगी जब कोई लिंग भेद नहीं होगा ...पर सुधार सदैव स्वयं से प्रारंभ होता है यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मानसिकता बदलने के प्रयास में लग जाए तो हमारा समाज स्वर्ग से कम नहीं होगा|
IMPORTENT TERMS DIRECT FROM BOOK
अस्मिता -एक प्रकार से स्वयं के होने यानी अपने अस्तित्व के प्रति जागरूकता का भाव है |एक व्यक्ति की कई अस्मिता हो सकती है उदाहरण के लिए एक ही व्यक्ति को एक लड़की ,बहन ,संगीतकार की तरह अस्मिता जा सकता है |
अवमूल्यित - जब कोई अपने काम के लिए अपेक्षित मान्यता या स्वीकृत नहीं पाता तब वह स्वयं को अवमूल्यित महसूस करता है| उदाहरण के लिए अगर कोई लड़का अपने मित्र के लिए घंटों सोच विचार कर बहुत खोज कर एक उपहार बनाता है और उसका मित्र उसे देख कर कुछ भी न कहे ,ऐसे में पहला लड़का अवमूल्यित महसूस करता है |
THANKS FOR READING
SHARE AND COMMENT BELOW
FOR REGULAR UPDATE OF MY BLOG JOIN MY TELEGRAM CHANNEL--Telegram: Contact @ncertnotesbyps
POLITY CLASS 7
CHAPTER 2-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS-7 CHAPTER -2 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 3-CHAPTERWISE NCERT NOTES CLASS 7 CHAPTER 3 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
POLITY CLASS 6
CHAPTER 1-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 1 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 2-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 2 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 3-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 3 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 4-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 4 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 5-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 5 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 6-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 6 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 7-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 7 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 8-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 8 UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
Good work👍...just dying to read...keep it always🖤
जवाब देंहटाएंGreat work 👌
जवाब देंहटाएं👏👏
जवाब देंहटाएंGreat 👌
जवाब देंहटाएं