CHAPTERWISE NCERT NOTES CLASS 7 CHAPTER 3 FOR UPSC
राजनीति शास्त्र (POLITY )
कक्षा 7 (CLASS-7)
अध्याय 3 (CHAPTER -3 )
राज्य सरकार कैसे काम करता है
हमारे देश में शासन तीन स्तरों पर कार्य करता है स्थानीय राज्य और केंद्र|
शहर या गांव के स्तर पर स्थानीय शासन व्यवस्था होती है ,प्रदेश स्तर पर राज्य शासन व्यवस्था और देश के स्तर पर केंद्र शासन व्यवस्था होती है|
विधायक कौन होता है -
विधानसभा के सदस्य को विधायक (एमएलए )कहा जाता है| एमएलए का अर्थ है मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली| एमएलए का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है ये सदस्य मिलकर ही सरकार बनाते हैं |विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं |
भारत के हर राज्य में एक विधानसभा है |हर राज्य कई निर्वाचन क्षेत्रों में बटा हुआ होता है प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से जनता एक प्रतिनिधि चुनती है जो विधायक बन जाता है| विधायक अलग-अलग राजनीतिक दलों के होते हैं |
जिस राजनीतिक पार्टी के विधायक आधे से अधिक क्षेत्रों में जीत जाते हैं राज्य में उस पार्टी को बहुमत में माना जाता है |बहुमत प्राप्त करने वाली राजनीतिक पार्टी को सत्ता पक्ष और अन्य सबको विरोधी पक्ष कहा जाता है | चुनाव के बाद सत्ताधारी दल के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं जो मुख्यमंत्री बनता है|
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की यह जिम्मेदारी है कि वह शासन के अनेक विभागों और मंत्रालयों को चलाएं| उन सब के भिन्न-भिन्न कार्यालय होते हैं |विधानसभा ऐसा स्थान होता है जहां सभी विधायक चाहे वह सत्ताधारी दल के हो या विपक्षी दल के विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं|
विधानसभा में बहस--
विधान सभा में किसी विषय पर सभी विधायक अपने विचार व्यक्त करते हैं तथा वे प्रति प्रश्न भी कर सकते हैं |विधान सभा के पैसों में विधायक अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं संबंधित विषय पर प्रश्न पूछ सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं सरकार को अपनी राय दे सकते हैं कि सरकार को इस विषय पर क्या और अच्छा किया जाना चाहिए इनके प्रश्नों का जवाब मंत्री देते हैं और सदन को आश्वस्त करते हैं|
मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्री मिलकर किसी विषय पर निर्णय लेते हैं और सरकार चलाते हैं |लोकतंत्र में विधानसभा का कोई भी सदस्य मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से किसी कार्य के प्रति प्रश्न पूछ सकते हैं उनसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं और यह निर्णय भी ले सकते हैं कि धन कहां खर्च किया जाना चाहिए | इस तरह मुख्य अधिकार उन्हीं का होता है|
सरकार, कार्यपालिका और विधायिका--
सरकार शब्द से तात्पर्य शासन के विभिन्न विभागों और मंत्रियों से होता है जो उनके प्रभारी हैं उन सब का सामूहिक प्रमुख मुख्यमंत्री होता है यही सरकार का कार्यकारी हिस्सा यानी कार्यपालिका कहलाता है |सारे विधायक जो विधानसभा में एकत्र होते हैं विधायिका कहलाते हैं| विधायिका सरकार के कार्यकारी हिस्सों को काम करने का अधिकार देती है और फिर उसके काम की जांच भी करती हैं|
शासन की कार्यप्रणाली केवल विधानसभा में ही सरकार के काम के बारे में टीका टिप्पणी और सरकार से कार्यवाही करने की मांग नहीं की जाती, लोकतंत्र में अनेक माध्यमों से लोग अपने विचार व्यक्त करते हैं और कार्यवाही करते हैं |हम अनेक बार देखते हैं कि कुछ लोग धरना देते हैं और अपनी मांग रखते हैं, संगठन सरकार के बारे में बातें करते हैं , कई बार अखबारों और टीवी चैनलों पर ऐसा दिखाई पड़ता है|
विधानसभा का कार्य किसी विषय पर कानून बनाना होता है |प्रत्येक राज्य में विधानसभा होती है विधानसभा द्वारा बनाए गए कानून का क्रियान्वयन विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा किया जाता है तथा पूरे देश के लिए काम संसद द्वारा बनाए जाते हैं |
लोकतंत्र में विधायकों को एमएलए के रूप में जाना जाता है| लोकतंत्र में जनता ही अपना प्रतिनिधि चुनती है और उनके द्वारा शासन चलाया जाता है |इस प्रकार मुख्यता शासन जनता का ही होता है | सत्ताधारी पक्ष के सदस्य सरकार बनाते हैं और कुछ सदस्यों को मंत्री भी बनाया जाता है यह मंत्री सरकार के विभिन्न मंत्रालयों या विभागों के प्रभारी होते हैं|
SOME IMPORTANT TERMS DIRECT FROM BOOK
निर्वाचन क्षेत्र- इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से है यहां रहने वाले सब मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं |उदाहरण के लिए या कोई पंचायत का वार्ड है या वह क्षेत्र हो सकता है जो विधानसभा सदस्य चुनता है|
बहुमत -इसका आशय ऐसी स्थिति से है जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हो| इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है|
विरोधी पक्ष -इसका तात्पर्य उन हुए प्रतिनिधियों से है जो सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं है और जिनकी भूमिका सरकार के निर्णय और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचारों के लिए नए मुद्दे उठाने की होती है|
प्रेस वार्ता- मीडिया से संबंधित पत्रकारों का ऐसा समूह जिसे किसी विषय पर अपना पक्ष बताने और उस पर प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया गया है | उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे मीडिया के माध्यम से इसके बारे में बड़े जनसमूह को बताएंगे|
THANKS FOR READING
SHARE AND COMMENT BELOW
FOR REGULAR UPDATES OF MY BLOGS JOIN MY TELEGRAM CHANNEL-- Telegram: Contact @ncertnotesbyps
POLITY CLASS -7
CHAPTER 2-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS-7 CHAPTER -2 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
POLITY CLASS -6
CHAPTER 1-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 1 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 2-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 2 FOR UPSC (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 3-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 3 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 4-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 4 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 5-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 5 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 6-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 6 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 7-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 7 FOR UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
CHAPTER 8-CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 8 UPSC PREPARATION (ncertnotesbyps.blogspot.com)
Bahut sundar
जवाब देंहटाएं