CHAPTERWISE NCERT NOTES CLASS 8 CHAPTER 4 FOR UPSC !!!

 राजनीति शास्त्र POLITY

 कक्षा 8 (CLASS 8)

 अध्याय 4 (CHAPTER 4 )

 कानूनों की समझ


हमारा कानून धर्म , जाति और लिंग के आधार पर लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता | कानून के शासन का मतलब है कि सभी कानून देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं | किसी भी अपराध  या कानून के उल्लंघन के एक निश्चित सजा होती है जो सभी के लिए समान होती है |
परंतु प्रारंभ से ही स्थितियां ऐसी नहीं थी प्राचीन समय में अनेक प्रकार के स्थानीय कानून प्रचलित थे | कुछ मामलों में जाति के आधार पर एक ही अपराध के लिए अलग अलग व्यक्तियो को अलग-अलग सजा दी जाती थी |

कुछ लोगों का मानना है कि हमारे देश में कानून की शुरुआत औपनिवेशिक शासन के दौरान हुई परंतु कुछ पहलुओं के कारण इतिहासकारों में इस बात पर काफी विवाद रहा है जैसे औपनिवेशिक कानून मनमानेपन आधारित था दूसरी वजह यह बताई जाती है कि भारतीय राष्ट्रवादियों ने कानून के विकास में बहुत अहम भूमिका निभाई है |


कानून बनाने की प्रक्रिया 

आमतौर पर जनता ही किसी खास कानून के लिए आवाज उठाती है | संसद की यह जिम्मेदारी है कि वह लोगों की समस्याओं को देखें और निवारण की दिशा में कार्य करें कानून बनाने के लिए विधेयक को दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात ही कोई विधेयक कानून (अधिनियम) बनता है |




कई बार संसद ऐसे कानून पारित कर देती है जो बेहद अलोकप्रिय साबित होती है | वह कानून संवैधानिक दृष्टि से भले ही सही हो परंतु जनता में अलोकप्रिय होने के कारण जनता अपनी असहमति व्यक्त कर सकती है | यदि अधिक संख्या में लोग कानून के विपक्ष में हो जाते हैं तो संसद पर उस कानून पर दोबारा विचार करने का दबाव पड़ता है |


जनता इस मुद्दे के फैसले के लिए अदालत की शरण में जा सकती है यदि अदालत को कानून गलत लगता है तो वह कानून में संशोधन कर सकती हैं या उसे रद्द भी कर सकती हैं |

नागरिकों का काम केवल प्रतिनिधि चुन देने तक सीमित नहीं होता | इसके बाद भी हमें अखबारों और अन्य संचार के माध्यमों द्वारा संसद के कार्यों पर नजर रखना चाहिए  | यदि वह गलत है तो हमें उनकी आलोचना करनी चाहिए | जनता की हिस्सेदारी संसद के कार्यों को सही ढंग से पूर्ण होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |





THANKS FOR READING 
SHARE AND COMMENT BELOW 

YOUR SINGLE SHARE IS MOST VALUABLE FOR ME


FOR REGULAR UPDATE OF MY BLOG JOIN MY TELEGRAM CHANNEL - Telegram: Contact @ncertnotesbyps

FOLLOW ME ON INSTAGRAM-- ncert_notes_by_ps



CLASS 8 POLITY 














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 8 UPSC PREPARATION

CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 7 CHAPTER 1 FOR UPSC PREPARATION!!!

CHAPTERWISE NCERT NOTES POLITY CLASS 6 CHAPTER 1 FOR UPSC