CHAPTERWISE NCERT NOTES CLASS 8 CHAPTER 3 FOR UPSC !!!
राजनीति शास्त्र POLITY
कक्षा 8 (CLASS 8)
अध्याय 3 (CHAPTER 3)
हमें संसद क्यों चाहिए ?
औपनिवेशिक शासन से संघर्ष ने भारतीयों के मन से भय को निकाल दिया तथा उनमें इतना आत्मविश्वास जगाया कि वे अपने निर्णय लेने हेतु पर्याप्त विवेकशील हैं | इस आत्मविश्वास ने ही भारत में औपनिवेशिक शासन का अंत किया तथा भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया |
स्वतंत्र भारत एक लोकतंत्र देश बना जिसमें कानून बनाने वाली संस्था में सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा या जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों द्वारा होगा | भारतीय संविधान में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को अपनाया है |
लोग संसद के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं इन्हीं निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक समूह को ही संसद कहा जाता है | यह संसद सरकार को नियंत्रित करती है और उसका मार्गदर्शन करती है |
संसद राष्ट्रपति , लोकसभा तथा राज्यसभा से मिलकर बना हुआ है |
हमारी संसद के पास महत्वपूर्ण शक्तियां है क्योंकि यह जनता का प्रतिनिधित्व करती है लोकसभा तथा राज्य विधानसभा का चुनाव एक ही प्रक्रिया द्वारा किया जाता है | चुनाव के लिए देश को छोटे-छोटे निर्वाचन क्षेत्र में बांटा जाता है | प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक व्यक्ति को संसद में भेजा जाता है चुने जाने के बाद इन उम्मीदवार को सांसद कहा जाता है |
संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या गठबंधन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं |
भारत का प्रधानमंत्री लोकसभा में सत्ताधारी दल का मुखिया होता है | प्रधानमंत्री अपने दल के सांसदो में से मंत्रियों का चुनाव करता है जो प्रधानमंत्री के साथ मिलकर फैसलों को लागू करते हैं |
जब किसी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिल पाता तो कई राजनीतिक दल मिलकर एक गठबंधन की सरकार बनाते हैं और साझा मुद्दों पर काम करते हैं |
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं।
जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो उसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होता है | इसके माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियां हासिल करते हैं | सवालों के माध्यम से सरकार को भी जनता के प्रतिनिधियों यानी सांसदों के जरिए जनता की राय जानने का मौका मिलता है | लोकतंत्र के स्वास्थ्य संचालन में विपक्षी दल एक अहम भूमिका अदा करते हैं वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियों को सामने लाते हैं |
संसद में विभिन्न पृष्ठभूमि वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है | बहुत सारे क्षेत्रीय दलों के सदस्य भी अब बढ़ गए हैं दलित और पिछड़े वर्गों की राजनीतिक हिस्सेदारी भी बढ़ रही है |
एक समूह के व्यक्ति सब के हित में आवाज नहीं उठा सकते | इसी बात को ध्यान में रखते हुए संसद में कुछ सीटें अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित की गई हैं | इस तरह महिलाओं के लिए भी सीटों के आरक्षण के विषय में संसद में चर्चा चल रही है |
SOME IMPORTANT POINTS DIRECT FROM BOOK--
* भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था है इसके दो सदन है -- राज्यसभा और लोकसभा |
* देश के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं |
* लोकसभा की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं |
* राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए जाते हैं |
लोकसभा में कुल 543 निर्वाचित सदस्य हैं और 2 मनोनीत सदस्य होते हैं |
THANKS FOR READING
SHARE AND COMMENT BELOW
YOUR SINGLE SHARE IS MOST VALUABLE FOR ME
FOR REGULAR UPDATE OF MY BLOG JOIN MY TELEGRAM CHANNEL--Telegram: Contact @ncertnotesbyps
FOLLOW ME ON INSTAGRAM - ncert_notes_by_ps
POLITY CLASS 8
POLITY CLASS 6 & 7 - CLASS 6 AND 7 NCERT NOTES (POLITY) FOR UPSC !!! (ncertnotesbyps.blogspot.com)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें